मेरठ, फरवरी 7 -- मंगलपुरी कॉलोनी में स्कूटी सवार युवक ने एक पालतू कुत्ते को टक्कर मारने के बाद उसे 20 मीटर तक घसीट दिया। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते की मालकिन ने थाने पहुंचकर स्कूटी सवार के खिलाफ तहरीर दी है। मंगलपुरी गली नंबर-5 में वंदना जॉन परिवार के साथ रहती हैं। मंगलपुरी कॉलोनी निवासी नितिन के खिलाफ तहरीर देते हुए उन्होंने बताया उनका पालतू कुत्ता मकान के बाहर था, तभी नितिन स्कूटी दौड़ता हुआ कुत्ते के पास पहुंचा और टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक उसे खींचकर ले गया। उनका कुत्ता स्कूटी के नीचे फंसा रहा। बाद में कुत्ते को स्कूटी से निकालकर ईंट से हमला किया। वंदना कुत्ते को बचाने आई तो गाली गलौज कर ईंट उठाकर उसके मकान में घुस गया और मारने की धमकी दी। घटना मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हिंदी हिन्दु...