मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव पंडिया के मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार शाम दिनेश(24) पुत्र हरकिशोर निवासी गांव मिलक काजी घर से मोबाइल की किस्त जमा करने वाले तीन लोगों के साथ बाइक से निकले थे। रास्ते में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। युवक को गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से कुंदरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिनेश ने कुछ माह पहले फाइनेंस पर मोबाइल लिया था। किस्त वसूलने वाले लोग उसी सिलसिले में घर आए थे और दिनेश को साथ ले गए थे। राहगीरों के मुताबिक दिनेश की मोटरसाइकिल खंदी में मौजूद एक पेड़ से टकरा गई ,जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी...