बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं, संवादददाता। गांव-गांव किसानों को अच्छे सुविधा संसाधन मिलें और किसानों का विकास हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है। खाद की किल्लत को दूर करने एवं किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने के लिए अड़ोस-पड़ोस में समितियों को संचालित किया जा रहा है। कुछ समितियां खुल गई हैं कुछ और जल्द नई खुलने वाली हैं। नई समितियों पर खाद की सप्लाई भी हो चुकी है और किसानों के लिए खुशखबरी है। जनपद में सहकारिता समतियिों का विस्तार कर रही है। शासन के आदेश के बाद समितियों को बढ़ाया गया है। शासन स्तर से जनपद को 16 समितियों को गठन करने का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष अब तक 10 समितियों का गठन हो गया है। जनपद में अब तक सहकारिता की 132 समितियां संचालित हैं। अब 10 समितियां मिलाकर संख्या 142 हो गई हैं। उझानी, कादरचौक, बिल्सी, समरेर क्षेत्र में समितियों ...