मिर्जापुर, जनवरी 30 -- कैलहट। एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज की तरफ से एग्रीमित्र फर्मर प्रोडूसर कंपनी लि. के सहयोग से गुरुवार को सहसपुरा व परषोधा गाँव में तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। नवकृषि परियोजना की तरफ से आयोजित कार्यशाला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत खेती पद्धतियों की जानकारी दी गई। ग्रीन टेक कंपनियों ने आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों का फील्ड प्रदर्शन किया। एक्सेस टीम ने स्टिकी ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप एवं सोलर ट्रैप के उपयोग। उनके लाभ तथा फसल सुरक्षा में उनकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह एवं डॉ. एएन त्रिपाठी ने किसानों के साथ हरित प्रौद्योगिकी पर विस्तार से चर्चा की। कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में हरी मिर्च एवं आलू की खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त करने...