संभल, जनवरी 17 -- राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से समस्याएं गिनाई। समिति ने किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य दिया जाए, विद्युत विभाग द्वारा बढ़ी हुई बिजली दरें कम की जाए, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बनियाठेर से हिंदुस्तान प्लेस पार्क तक प्रस्तावित फोर लाइन सड़क से असालतपुर जारई के किसानों की भूमि और प्लेज पार्क की भूमि के पास कच्ची सड़क के बीच को केंद्र बिंदु मानकर प्लेस पार्क की भूमि व किसानों की भूमि फोर लाइन में ली जाए, सड़कों में की गई अधिग्रहण भूमि का मुआवजा राशि का सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिया जाए...