उन्नाव, जनवरी 11 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी उन्नाव लालगंज हाइवे पर स्थित एक मकान में रह रही थी। किशोरी को एक विशेष समुदाय का किशोर बहला कर भगा ले गया था। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर नामित आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस दोनों को बरामद कर थाने लाई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी को बाल सुधार गृह लखनऊ भेजा गया है। हाइवे किनारे मकान बनवा कर रह रहे एक परिवार की किशोरी को घर के निकट गमला बनाने वाले कारखाने में काम करने वाला किशोर उसे दो दिन पहले अपहृत कर ले गया था। मां की तहरीर पर सफीपुर निवासी आरोपित किशोर के विरुद्ध थाने में केस दर्ज हुआ था। घटना के बाद से अचलगंज पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अपहृत किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.