विकासनगर, दिसम्बर 26 -- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार से भीमावाला खेड़ा मंदिर में नारी की चार प्रहरी पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा विषय पर पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। कार्यशाला में 25 किशोरियां प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और पोषण संबंधी परिवर्तनों तथा विभिन्न रोगों के प्रति जागरूक करना है। पहले दिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थय कार्यक्रम की टीम ने स्वच्छता और हार्मोनल परिवर्तन की जानकारी मुहैया कराई। कार्यशाला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.