भागलपुर, फरवरी 5 -- किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को युवक मंजर आलम की हुई हत्या की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई बुधवार की रात्रि को अलग अलग स्थानों से की गई।गिरफ्तार आरोपी बाबू आलम (28 वर्ष),मुनवर आलम (21 वर्ष),शहबाज आलम (27 वर्ष),नफीस आलम (27 वर्ष) व संजर आलम (32 वर्ष) बहादुरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने दो बाइक ,मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के झिलझिली गांव के निवासी मंजर आलम का शव 3 फरवरी की रात को बहादुरगंज थाना क्षेत्र के निशान्दरा के पास सड़क किनारे मिला था।मृतक की पत्नी परवीन बेगम ने लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर बहादुरगंज थाना में कांड द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.