भागलपुर, फरवरी 5 -- पोठिया, निज संवाददाता। बुधवार को घर से मछली मारने गए लापता युवक का शव गुरुवार को तकरीबन साढ़े आठ बजे सुबह महानंदा नदी में औंधे मुंह पानी में बहता मिला। जिसकी पहचान बियोया किस्कू उर्फ भयो किस्कू ( 35 ) पिता बाबू राम किस्कू के रूप में परिजनों ने कर लिया है। जिसकी पुष्टि करते हुए,थाना अध्यक्ष कनक लता ने बताया शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। गुरुवार को सुबह अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के अर्राबाड़ी निवासी बाबू राम किस्कू के 35 वर्षीय पुत्र का शाव को जब परिजनो ने कृषि महाविद्याल के पीछे महानंदा के बहता पानी में देखते ही गांव में कोहराम मच गया परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। दरअसल बुधवार को सुबह मृतक अपने घर से यह कहकर निकला था की वह मछली और चूहा मारने जा रहा है। देर रात युवक घ...