रांची, सितम्बर 15 -- दशकों तक नक्सली हिंसा का शिकार रहे झारखंड से बड़ी खुशखबरी है। आदिवासी बहुल राज्य में अब 'लाल आतंक' अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सोमवार को 3 बड़े नक्सलवादियों के मारे जाने के बाद अब राज्य में महज 3 ही खूंखार बच गए हैं। हजारीबाग में ऑपरेशन के बाद झारखंड के आईजी ऑपरेशंस माइकलराज एस ने कहा कि सारंडा को छोड़कर राज्य के सभी इलाके नक्सल मुक्त हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब 6 बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.