मिर्जापुर, दिसम्बर 2 -- मिर्जापुर। छात्र अनिल मीणा को यदि समय पर सही उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। साउथ कैंपस स्थित हेल्थ सेंटर पर डॉक्टर ने छात्र अनिल का उपचार किया, लेकिन सीने में दर्द उठने पर उसे पैरासिटामोल और पेन किलर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि कहीं न कहीं समय पर इलाज नहीं मिलने या इलाज में लापरवाही के चलते छात्र की मौत हुई है। यही आरोप छात्र की मौत के बाद साउथ कैंपस परिसर में हंगामा कर रहे विद्यार्थियों ने भी लगाए हैं। छात्रों ने चक्काजाम कर साउथ कैंपस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साउथ कैंपस में एमएससी के छात्र अभिनव पाल का आरोप है कि परिसर में हेल्थ सेंटर मात्र शोपीस है। हेल्थ सेंटर में कोई सुविधा नहीं है। एक डॉक्टर के सहारे सेंटर चल रहा है। छात्रों की फीस में उपचार के नाम पर पैसे कटते हैं, बावजूद उपचार की क...