अल्मोड़ा, जून 8 -- लमगड़ा। कल्याणी पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल से एक कार चलनीछीना की ओर जा रही थी। कार में बसंत कुमार निवासी पनुवानौला सवार था। जबकि बाइक से विजय कुमार निवासी अमृतनगर दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर और विकास सागर निवासी को पट्टी भागीरथ रामपुर बैठा था। इसी बीच कल्याणी पब्लिक स्कूल के पास बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक में सवार पेंटिंग का काम करने वाले दोनों युवक सड़क पर ही गिर गए। वहीं कार गिट्टी के ढेर में धंस गई। कार का बोनट और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालाकि चालक को चोट नहीं आई। वहीं, बाइक सवार विजय और सागर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग और पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.