फतेहपुर, फरवरी 5 -- फतेहपुर। सीएम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के कोने कोने में भाजपा का परचम लहराने में पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों के साथ ही एक एक कार्यकर्ता की वह शक्ति है जिसे वह दिन रात बिना किसी लोभ लालच के पार्टी को मजबूत करने में लगाता है। कार्यालय हमारा मंदिर और कार्यकर्ता हमारे देवता हैं। यह बात उन्होंने जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक की बैठक में कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 के बाद देशभर में पांच राज्यों में चुनाव हुए जिनमे हम चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने में सफल हुए हैं, इसके पीछे आप कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन को मजबूत प्रदान करता है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी को अपनी मजबूत भूमिका निभानी चाह...