बिजनौर, जनवरी 8 -- स्योहारा। कायाकल्प योजना का पियर असेसमेंट सीएचसी स्योहारा सीएचसी सेंटर पर किया गया। इस दौरान मुरादाबाद की तीन सदस्यीय टीम ने दवा वितरण, टीकाकरण, लेबर रूम, पैथालॉजी, फॉर्मेसी आदि का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा कर्मी ड्रेस कोड में रहे। टीम ने सीएचसी स्योहारा में मरीजों से बातचीत की, जांच और सुविधाओं के साथ ही साफ-सफाई और संसाधनों की गहनता से जांच की। कायाकल्प योजना के पियर एक्सटर्नल असेसमेंट में स्टेट टीम ने पैथोलॉजी, चिकित्साधिकारी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष आदि वार्डों को देखा। टीम के सदस्यों ने इमरजेंसी दवाओं को रखने, टीकाकरण सभी स्थानों पर यूजर्स मैनुअल लगाने के निर्देश दिए। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत पियर असेसमेंट टीम द्वारा सभी पटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने औषधि भंडार, औषधि वित...