लखनऊ, फरवरी 5 -- वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस ने शंकरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के खिलाफ कथित रूप से असत्य, मानहानिकारक और भड़काऊ बयान दिए। आरोप है कि अपने भाषण में अजय राय ने विधायक पर देश और लखनऊ को लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। तहरीर में यह भी कहा गया है कि उक्त भाषण को पूर्व नियोजित तरीके से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रसारित किया गया। शिवशंकर सिंह के अनुसार यह वीडियो रुद्रदमन सिंह नामक फेसबुक अकाउंट से साझा किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.