बदायूं, मार्च 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करनपुर निवासी सचिन पुत्र अशोक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी मां आशा देवी अपने घेर में गई थीं। इसी दौरान किसी ने उनके केले के पेड़ से फल तोड़ लिया, जिसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.