पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने सबसे पहले छात्राओं की क्लास रूम में पहुंची। जहां शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य कर रही थी। शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का आकलन छात्राओं से सवाल जवाब कर परखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिकाओं को निर्देश दिया कि सर्दियां शुरू हो गई है। सभी बच्चे स्वेटर सहित फुल ड्रेस में रहे। छात्रों को बेहतर गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कस्तूरबा विद्यालय के किचन में पहुंची, जहां सब्जी बनाई जा रही थी। बीएसए ने रसोईया को निर्देश दिया कि खाना बनाने से लेकर बालिकाओं को खिलाने तक पूरी तरह से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बालिकाओं से भोजन की गुणवत्ता...