भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सरकार तक महिलाओं की आवाज पहुंचाने के लिए आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम अब अंतिम पड़ाव की ओर है। जिले में अब केवल 35 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन शेष रह गया है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि जिले में निर्धारित 1,820 ग्राम संगठनों में 1,785 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन सफल रहा है। अब मात्र 30 ग्राम संगठनों में आयोजन करना शेष रह गया है। ऐसे में 18 जून को महिला संवाद कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। डीपीएम ने बताया कि महिलाओं को संवाद के दौरान विकास और प्रगति से जुड़ी वीडियो फिल्म दिखाई जा रही है। जिसमें राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों के अलावा गांव की अन्य मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.