कानपुर, फरवरी 7 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के नाला प्रतापपुर गांव स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से बुधवार को धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं मंगलगीत गाती हुई शामिल हुईं। रामगंगा नहर तट पर पहुंची और वहां से कलश में जल भरकर यात्रा के वापस कथा स्थल पहुंची जहां पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को कथा व्यास हरि दास जी महाराज ने वैदिक मंत्रों के साथ घट पूजन कराने के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। इसमें कलश लेकर महिलाएं मंगलगीत गाती हुई यात्रा के साथ निकली। जल तट से जल भर वापस कथा स्थल पहुंची जहां आचार्य हरिदास जी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस श्रीमदभागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा साधारण नही ये वह अमर कथा है जिसको भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.