अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़, कार्यालय संवादाता। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में बुधवार को दो दिवसीय विष्णु महायज्ञ धार्मिक उल्लास के साथ शुरु हुआ। सुबह भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं भजन, कीर्तन करते हुए निकलीं। कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शाम को वृंदावन के कलाकारों ने संकीर्तन के माध्यम से ठाकुर जी का गुणगान किया। चेतन आश्रम की संचालक साध्वी पुनीता चेतन के नेतृत्व में आश्रम से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने गुरु चेतनानंद सरस्वती का जयघोष किया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह 11 बजे महायज्ञ शुरु हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। विश्व कल्याण की कामना की। शाम पांच बजे से हरिनाम संकीर्तन शुरु हुआ। इस दौरान सबसे प्यारा राधा रानी का नाम, प्रभु के नाम से बड़ा कोई नाम नहीं आदि भजन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.