सिमडेगा, जनवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कुलूकेरा गांव स्थित श्रीरामजानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ शुरु किया गया। वार्षकोत्सव के मौके पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ गांव में कलश यात्रा निकाल कर की गई। कलश यात्रा में सैकडो महिला एवं पुरुष शामिल हुए और जयकारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। मंदिर परिसर में कलश यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद शनिवार की रात आठ बजे अधिवास पूजन के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरु किया गया। समिति के विनय केसरी ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे अखंड कीर्तन का समापन होगा और इसके बाद पूजन कार्यक्रम की पुर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। इधर वार्षिोकोत्सव में कई लोग शामिल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.