आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा, दारा सिंह चौहान, दयाशंकर सिंह, दानिश अंसारी भी मौजूद रहे। साथ ही मंडल के तीनों जिलों के जिला अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था काफी सख्त रही। कलक्ट्रेट परिसर छावनी के रूप में तब्दील नजर आया। चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.