महोबा, फरवरी 5 -- महोबा, संवाददाता। तहसील में राजस्व कर्मचारियों की मनमानी से पैमाइस सहित अन्य मामलों में हो रही देरी को लेकर अधिवक्ताओं ने हुंकार भरते हुए कर्मचारियों पर कार्यो में लापरवाही और वसूली के आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने ऐलान किया है कि अगर कार्यो में बदलाव न हुआ तो कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को तहसील सदर में अधिवक्ताओं ने राजस्व कर्मचारियों पर मनमानी और वसूली के आरोप लगाए है। अधिवक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मनमानी से लंबे समय तक फाइलें लंबित रहती है। पूर्व में अधिकारियों से शिकायतों के बाद भी कोई खास सुधार नहीं हो सका। कहा कि अगर कार्यो में सुधार न हुआ तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगें। इस मौके पर सज्जन प्रसाद द्विवेदी, सुरें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.