मधेपुरा, फरवरी 21 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज - बिहारीगंज एसएच 91 के किनारे एक पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे कबाड़खाना में आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में सामान जलने से करीब 20 से 25 लाख रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मालूम हो कि बुधवार की रात लोग कबाड़खाने में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे कबाड़खाने में आग की लपटें उठने के बाद वहां सो रहे लोगों की नींद खुली। स्थिति को भांपते हुए लोग अपनी जान बचाकर बाहर गए। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गयी। कबाड़खाने में आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही मुरलीगंज, मधेपुरा, उदाकिशुनगंज, पूर्णिया, सहरसा आदि जगहों से करीब एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.