मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- पाराशर अध्यात्म पीठ, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध कथाव्यास डा. श्याम सुंदर पाराशर भागवत पीठ श्री शुकदेव पहुंचे, जहां उन्होंने राधे-राधे भागवत भवन में अपने सुपुत्र ऋषि पाराशर के श्री मुख से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का पूजन कर उदघाट्न किया। डॉ पाराशर ने सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजन किया और पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास ने कहा कि शुकतीर्थ धाम सभी कथावाचकों के लिए गुरु भूमि है। भगवान श्री शुकदेव जी सभी कथावाचकों के परम् आराध्य हैं। विरक्त संत स्वामी कल्याणदेव महाराज ने भागवत भूमि का जीर्णोद्धार कार्य कर सनातन संस्कृति के इतिहास को संरक्षित तथा गौरवान्वित किया है। शुकतीर्थ आध्यात्म का ऊर्जा केंद्र है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.