अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचहरी के पास मंगलवार को सफाई कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह शौंचालय के पास बने कमरे में सो रहा था। सुबह मृत मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव ककेथल निवासी मान सिंह (45) पुत्र रामजीलाल कचहरी के पास बने शौंचालय में सफाई करता था। वह पास में ही बने कमरे में रहता था। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह कमरे में सो गया। मंगलवार की सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए पहंुचे तो वह नहीं उठ सका। इस पर लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.