बागपत, जनवरी 22 -- बड़ौत। वाजिदपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रांगण में हवन पूजा व भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने आहुति देकर पूजन किया। इस अवसर पर लिटिल फीट संस्था के अध्यक्ष डा.अभिनव तोमर, डा.प्रणव कुमार ने बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स, जुराब, टोपे वितरित किए। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय पहुंचने की अपील की। ग्राम प्रधान अश्वनी तोमर उर्फ गुड्डू, राजीव तोमर, ओमपाल, रश्मि तोमर, प्रिंसी, प्रीति, मुनेश, नैंसी, वीना, ऐश्वर्या, देवेंद्र मलिक, ऋतिक, गौरव मान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.