अमरोहा, फरवरी 16 -- गजरौला, संवाददाता। शहर में बस्ती मार्ग पर चोक होने से नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। दुकानों के आगे पानी भर रहा है। दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी पसरने से मौके पर सांस लेना तक दूभर हो रहा है। गौरतलब है कि बस्ती मार्ग पर दोनों तरफ नाले हैं। बीते कई दिन से नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। नतीजा पानी दुकानों के सामने भरने लगा है। दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानें खोलने तक में परेशानी हो रही है। राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कत बनी है। मुख्य बाजार और आसपास की सड़कों पर नालों का गंदा पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। जलभराव के चलते ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई दुकानों के सामने पानी भरने से लोगों को दुकान तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। दुकानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.