औरंगाबाद, जनवरी 5 -- देव प्रखंड के एरौरा पंचायत अंतर्गत भंडारी गांव स्थित सैनिक ग्राउंड में तूफान टीम के सौजन्य से रविवार को आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ओबरा और दाउदनगर टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद श्री यादव और समाजसेवी रामकेवल सिंह ने गेंद को किक मारकर किया। प्रथम हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। खेल रोमांचक रहा और दर्शक दीर्घा खेल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में ओबरा की टीम ने एकमात्र गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली, जो अंत तक बरकरार रही। इस तरह ओबरा की टीम विजेता और दाउदनगर की टीम उपविजेता घोषित हुई। मैच में रेफरी की भूमिका आर्मी जेसीओ अरुंजय यादव ने निभाई, जबकि कमेंट्री शिक्षक रामानुज कुमार ने की। विजेता और उपविजेता टीम के शील्ड वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.