लखनऊ, नवम्बर 18 -- अनपरा-ई और ओबरा-डी परियोजनाओं का जॉइंट वेंचर होने के 28 माह बाद भी काम शुरू न हो पाने से परियोजनाओं की लागत बढ़ेगी। ज्वाइंट वेंचर समाप्त कर दोनों परियोजनाओं को उत्पादन निगम को दिया जाए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने यह मांग उठाई है। उधर, निजीकरण के विरोध में 356 दिन से बिजली कर्मियों का आंदोलन लगातार जारी है। संघर्ष समिति ने आने वाले वर्षों में बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि अनपरा-ई और ओबरा-डी परियोजनाओं का ज्वाइंट वेंचर समाप्त कर इसे जनहित में तत्काल उत्पादन निगम को दिया जाय। संघर्ष समिति ने कहा है कि परियोजना शुरू न होने से परियोजनाओं की लागत भी बढ़ेगी और उत्पादन लागत भी बढ़ेगी। संघर्ष समिति ने बताया कि उत्पादन निगम की तुलना में ज्वाइंट वेंचर में इन परियोजनाओं को बनाने से कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.