प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में इन दिनों 'ओपन बार कल्चर' तेजी से पांव पसारता नजर आ रहा है। शहर के कई इलाकों में शराब की दुकानों के बाहर खुलेआम लोगों को शराब पीते देखा जा सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन गैरकानूनी होने के बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। अफसोस पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग पूरी तरह बेखबर है। सिविल लाइंस, राजापुर, धूमनगंज, अलोपीबाग समेत कई प्रमुख इलाकों में शाम होते ही शराब पीने वालों का जमावड़ा लगने लगता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। अब तक इस तरह की गतिविधियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शराबियों के जमावड़े से आम राहगीरों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। स्...