रामपुर, मई 8 -- खेमपुर चौराहे पर देर शाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीयों में बेहद खुशी है। जगह-जगह युवा भारतीय सेना की जीत की खुशी मना रहे हैं। खेमपुर चौराहे पर बुधवार देर शाम लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर नबाब जान, आरिफ सलमानी, सरफराज, शोभित, देव चंद्रा, राजू, समीर, शोएब, शोएब, फाजिल, रईस सलमानी, हनीफ सलमानी, सनबर अली, जाबिर अली, मखदूम, अनीस अल्बी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.