पीलीभीत, फरवरी 9 -- अमरिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष असगर अली की अगुवाई में पदाधिकारियों ने तहसील में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को दिया। ज्ञापन में क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने और बरसों से बंद पड़ी हाईवे की स्ट्रीट लाईटे जलवाने का आग्रह किया गया। बताया कि अंधेरे के कारण कई बार चोरियां हो चुकी हैं। अधिकारियों को समस्या से कई बार अवगत भी कराया गया पर समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा कस्बे में लगातार गंदगी साफ सफाई में कमी है, जिसका कारण सफाईकर्मी अपनी मनमानी करते है। यहां कम से कम चार सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी हो जिससे साफ सफाई और बेहतर हो सके। ज्ञापन देने वालो में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल गुप्ता, इमरान कादरी, अंशुल गुप्ता, मदनलाल गुप्ता, तारिक, वसीम अब्बास आदि व्यापारी थे।

हिंदी हिन्दु...