चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चन्दन कुमार ने सभी आर्थिक संयोजन प्राप्त स्वयं सहायता समूह द्वारा वर्तमान में किस प्रकार की आर्थिक गतिविधि संचालित की जा रही है, से संबंधित सूची तैयार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में 20 से 25 स्वयं सहायता समूह का चयन करें और समूह आधारित आर्थिक गतिविधि का निर्धारण कर एक-एक समूह को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करें। वे मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी(जेएसएलपीएस) की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक को उपरोक्त दोनों कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन 21 जनवरी तक देने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुम...