सोनभद्र, सितम्बर 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट बैरियर पर शुक्रवार की रात भाग रहे ट्रकों पर गलत तरीके से पत्थर मारने के मामले में प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज को लाइन हाजिर करते हुए तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की तरफ से यह कार्रवाई की गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित खनिज विभगा के चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की रात खनन सर्वेयर योगेश शुक्ला की तरफ से ट्रकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा की तरफ से तेज गति से कई ट्रक आते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद सर्वेयर और उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक चेकपोस्ट पर लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सर्वेयर को कुचलने का प्रयास करते हुए भागन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.