मैनपुरी, जनवरी 3 -- पूर्व सांसद एवं करहल विधायक तेजप्रताप यादव शनिवार को किशनी क्षेत्र के कटरा समान पहुंचे। यहां उन्होंने एक प्रतिष्ठान का फीता काटा और पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एसआईआर के तहत चार करोड़ वोट काटे जाने की बात पहले ही सार्वजनिक कर दी, जबकि उस समय तक न तो आधिकारिक आंकड़े जारी हुए थे और न ही कई जिलों में यह कार्य पूरा हो पाया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आधिकारिक डाटा उपलब्ध नहीं था, तो मुख्यमंत्री तक यह जानकारी कैसे पहुंची? इससे साफ होता है कि एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि कई पोलिंग स्टेशनों पर जानबूझकर देरी की गई और अधिकारियों को नहीं भेजा गया। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने आगे बढ़कर इस कार्य को पूरा किया। कफ...