अलीगढ़, जनवरी 6 -- (खबर का असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में सोमवार को प्रकाशित खबर 'जिले के एफआरयू केंद्रों पर विशेषज्ञ सेवाएं नदारद' का संज्ञान मुख्यमंत्री सूचना सेल द्वारा लिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ ने जिलाधिकारी को जिले की वास्तविक स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और प्रस्तावित सुधारों की विस्तृत आख्या भेजी है। एफआरयू केंद्रों पर विशेषज्ञों की कमी स्वीकारते हुए रोस्टर प्रणाली के तहत विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी की ओर से प्रेषित आख्या में बताया गया है कि जिले में वर्तमान में सात प्रथम संदर्भन इकाइयां (एफआरयू) संचालित हैं, जिनमें अकराबाद, अतरौली, छर्रा, गभाना, इगलास, जवां और खैर शामिल हैं। इनमें से अकराबाद, जवां और खैर में संविदा पर तैनात स्त्री रोग विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.