गंगापार, फरवरी 4 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे से होगा। इस अवसर पर विद्यालय के नौनिहाल छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह की एक विशेष उपलब्धि के रूप में भारत रत्न मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का विधिवत अनावरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विद्यालय के संस्थापक यशवंत सिंह, प्रबंधक नीरज सिंह यादव एवं निदेशक पंकज सिंह (एडवोकेट) सभी से उपस्थित होकर मार्गदर्शन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...