गया, जनवरी 9 -- 27 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित 16वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को आग से बचाव, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों की व्यावहारिक जानकारी देना था। अग्निशमालय पदाधिकारी अजय कुमार साह के नेतृत्व में सहायक अग्निशमालय पदाधिकारी रमेश कुमार, प्रधान अग्निक भूलचूल सहनी, अग्नि चालक अनमोल कुमार, संजीव राय, अमरजीत कुमार तथा अग्निक राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, विनीत कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार और छोटू कुमार दो अग्निशमन वाहनों के साथ शिविर स्थल पर मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान कैडेटों को आग के विभिन्न प्रकार, आग नियंत्रित करने के प्रभावी तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। अ...