अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़। एंटीबायोटिक दवाओं की अवैध बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। ड्रग विभाग को डीएम ने आदेश दिए हैं कि बाजार में बिना पर्चे के दवाइयों की बिक्री नहीं की जाएं। विगत दो वित्तीय वर्षों में नियमों के उल्लंघन पर 172 से अधिक मेडिकल स्टोरों के औषधि विक्रय लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। ड्रग विभाग ने बताया कि समय समय पर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया जाता है और खरीद बिक्री संबंधित रिकार्ड चेक किए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...