लोहरदगा, फरवरी 14 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुड़ू प्रखंड के पंडरा पंचायत के उप मुखिया मुमताज पवरिया को शुक्रवार को सभी वार्ड पार्षदों के समर्थन के बाद मुखिया पद की जिम्मेवारी दी गई। ज्ञात हो कि गत 18 जनवरी को पंडरा पंचायत के मुखिया अमरनाथ महली का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद पंचायत का कार्यभार संभालने के लिए पंचायत सचिव परमेश्वर उरांव अकेले पड़ गए थे। सभी वार्ड पर्षदों के समर्थन के बाद शुक्रवार को कुड़ू के सीओ सह प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में उप मुखिया मुमताज पवरिया को नियमानुसार वित्तीय अधिकार के साथ मुखिया की जिम्मेवारी देते हुए शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से बीपीओ जीत वाहन उरांव पंचायत सचिव परमेश्वर उरांव, पंचायत समिति सदस्य परवेज आलम, पूर्व उप मुखिया कमरुल इस्लाम, स्वयंसेवक बालचंद महली, मोबेद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.