गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- मोदीनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से शुक्रवार को डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में युवा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मंजू शिवाच और ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह रहीं। कहानी लेखन, पेटिंग, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन और विज्ञान प्रदर्शनी हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सतीश चंद अग्रवाल ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार, एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर, राजीव सिंह, सौरभ कुमार, सर्वेश सिंह, नूतन, आशिमा आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.