विकासनगर, दिसम्बर 23 -- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-14, अंडर-19) का आयोजन 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को देहरादून में क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में किया गया। इस ओपन टूर्नामेंट में द एनफील्ड स्कूल की अक्शिका शर्मा, याशिका तोमर एवं अन्य बालिकाओं ने ओपन टीम से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में विजेता छात्राओं को विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य ओपी चुग ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा शारीरिक शिक्षा अध्यापक अंकित डबराल एवं जवाहर शर्मा को उनके परिश्रम, समर्पण एवं मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.