हाजीपुर, जनवरी 1 -- महुआ। ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा। यह घटना गुरुवार की शाम महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया में घटी। मिली जानकारी के अनुसार महुआ के कन्हौली के रहने वाले बाइक सवार दोनों युवक एक साथ महुआ से वापस घर जा रहा था। इसी बीच उक्त जगह पर एक ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया और बाइक के परखचे उड़ गए। टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दिया और लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना में दोनों युवक को सिर में गंभीर चोटे आई और काफी रक्तस्राव भी हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि दोनों घायल का गहन इलाज महुआ में...