फरीदाबाद, मार्च 8 -- नूंह। जिला प्रशासन के कामकाज को डिजिटल बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस प्रणाली से सरकारी कार्यालयों में कार्य करना आसान होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में ई-ऑफिस की प्रशिक्षण बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इसका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि ई-ऑफिस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिससे सरकारी दफ्तरों में फाइलें तेजी से निपटाई जा सकेंगी। यह पेपरलेस प्रणाली होगी, जिससे न केवल दस्तावेज़ सुरक्षित रहेंगे बल्कि उन्हें आसानी से खोजा भी जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी अभिलेखों को किसी भी समय और कहीं से भी देखा जा सकेगा, जिससे आमजन के कार्य भी जल्दी निपटेंगे। विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.