हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हुई। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वालिया ने बताया कि बैठक में 18 फरवरी को परिवहन निगम के डिपो काठगोदाम में प्रस्तावित सभा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 9 से 11 मार्च के बीच दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पेंशनर्स की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर डॉ. जगदीश चंद्र पंत, जगत सिंह डोबाल, रूप चंद, इंद्र सिंह राणा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.