इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- गदालोट निवासी 17 वर्षीय यश उर्फ देवा सोमवार सुबह वैवाहा स्थित इंटर कॉलेज के लिए निकला था, लेकिन स्कूल पहुंचा ही नहीं। देर शाम तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल, रिश्तेदारों और आसपास क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश तेज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...