इटावा औरैया, जनवरी 30 -- ब्लॉक बढपुरा की ग्राम पंचायत खेड़ा अजब सिंह के प्रधान पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी दीपक सिंह को सौंपी गई है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया है कि ग्राम प्रधान मुकेश सिंह भदौरिया जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण ग्राम पंचायत से अनुपस्थित हैं। जिसके कारण विकास कार्य अवरोध हो रहे थे। विकास कार्यों के संपादन के लिए पंचायती राज एक्ट की तहत दी गई व्यवस्था के अनुसार प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन अब दीपक सिंह करेंगे। यह भी बताया गया है कि ग्राम प्रधान के ग्राम पंचायत में उपस्थित होने पर यह आदेश निष्प्रभावी माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...