इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर पिलखर नहर के पास ट्रक का कट लगने से ई-रिक्शा युवक से टकरा कर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गांव फूलपुर मोहरी निवासी ई-रिक्शा चालक शनिवार नवीन मंडी से ई-रिक्शा में फल लोड कर अपने घर जा रहा था। तभी नहर पुल के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक किया। कट लगने से ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। वहीं, मेनपुर निवासी डीसीएम ड्राइवर जावेद पुत्र रूपलाल हाईवे पार कर रहा था। तभी अनियंत्रित हुए ई-रिक्शा की चपेट ने आने से टकरा कर घायल हो गया। ई-रिक्शा हाईवे पर पलटने से फल बिखर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को हाईवे पर से हटवाकर किनारे कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.