इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों,में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर, शनिवार को जनपद के पाँच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र शीघ्र डाउनलोड कर लें। प्राचार्य डॉ. सुमन तोमर ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि किसी परीक्षार्थी को समस्या आती है, तो वह 12 दिसंबर तक विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...